back to top
Wednesday, May 13, 2026
Homeदेशऔरंगाबाद पुलिस ने कुख्यात नक्सली सुरेश सिंह उर्फ लोहा सिंह को गया...

औरंगाबाद पुलिस ने कुख्यात नक्सली सुरेश सिंह उर्फ लोहा सिंह को गया जिले के धनगाई थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया, जिस पर 1 लाख रुपए का इनाम था

औरंगाबाद पुलिस ने कुख्यात नक्सली सुरेश सिंह उर्फ लोहा सिंह को गया जिले के धनगाई थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया, जिस पर 1 लाख रुपए का इनाम था।

उसके पास से मोबाइल फोन बरामद किया गया।

लोहा सिंह की गिरफ्तारी से नक्सलियों का मनोबल गिरा है। पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में सफलतापूर्वक यह कार्रवाई की।

दक्षिण बिहार के गया और औरंगाबाद जिले में कई नक्सली कांडों के वांछित और इनामी नक्सली सुरेश सिंह भोक्ता उर्फ लोहा को पुलिस ने धनगाईं जंगल से गिरफ्तार कर लिया है।

धनगाईं थानाक्षेत्र के तिलुटांड़ गांव के रहने वाले इस नक्सली की गिरफ्तारी पर पुलिस ने एक लाख रुपये का हाल ही में इनाम भी घोषित किया था। उसकी गिरफ्तारी को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता है।

तीन साल से पुलिस उसकी तलाश में खाक छान रही थी।

in Gaya: बिहार के गया जिले (Gaya) में नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एसएसबी 29 वीं वाहिनी और धनगाई पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक लाख के इनामी नक्सली लोहा सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

लोहा सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था।

 

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बल लंब अरसे से नक्सली लोहा सिंह की तलाश में थे।

इसी बीच 29वीं वाहिनी एसएसबी गया के कमांडेंट हरे कृष्णा गुप्ता को कुख्यात नक्सली के संबंध में गुप्त सूचना मिली।

इसके बाद एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए धनगाई थाना अंतर्गत तिलेटांड़ में छापेमारी की।

 

सुरक्षा बलों ने मौके पर घेराबंदी कर एक लाख के कुख्यात इनामी नक्सली लोहा सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि लोहा सिंह के खिलाफ मगध के जिलों में कई मामले दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments